Dark Mode
थाना दतवास में किया एक  नकबजन को गिरफ्तार

थाना दतवास में किया एक  नकबजन को गिरफ्तार

टोंक । जिले के दतवास थाना क्षैत्र में मकान में नकबजनी कर अज्ञात चोरों द्वारा चुराये गये सोने-चांदी के जेवरात सहित 49 हजार रूपये की चोरी का 25 दिन में खुलासा कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना की गम्भीरता को मध्यनजर रखते हुए पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज के आदेशानुसार व कार्यवाहक अति. पुलिस अधीक्षक टोंक श्रीमती गीता चौधरी के निर्देशन में, वृत्ताधिकारी निवाई संदीप सारस्वत के सुपरविजन में दतवास थानाधिकारी घासीलाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम के सउनि गणपत सिंह, कानि. देवनारायण, रामफूल, गजेन्द्र प्रताप द्वारा अथक मेहनत करके आरोपी नकबजन छोटम खॉ पुत्र शहजाद खॉ (37) साल निवासी निसूरा थाना महावीर जिला करोली को गिरफ्तार किया गया है। दतवास थानाधिकारी घासीलाल ने बताया कि 21 मई की रात को पीडि़त जगदीश पुत्र चन्द्रा मीणा (70) साल निवासी जगसरा थाना दतवास के घर से अज्ञात चोरों द्वारा सोने-चांदी के जेवरात सहित 49 हजार रूपये चोरी कर ले गये थे। पीडि़त द्वारा पुलिस थाने में दी गई रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अनुसंधान सउनि थाना दतवास गणपत सिंह के द्वारा किया गया । उन्होने बताया कि अज्ञात मुल्जिमों को गिरफ्तार कर माल बरामद करने हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया, जिन्होने वारदात में शामिल आरोपी की शीघ्र धरपकड़ हेतु ईलाका थाना करोली, धोलपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, दौसा में विभिन्न जगह मुखबिर खास मामूर कर तकनीकी सहयोग से सूचनाऐं प्राप्त कर आरोपी छोटम खॉ को नामजद कर उसे केन्द्रीय कारागृह दौसा से प्रोडेक्शन वारण्ट पर प्राप्त कर पूछताछ करने पर आरोपी ने थाना लालसोट सहित अन्य साथियों के साथ 21 मई की रात्री को ग्राम जगसरा में दो जगह नकबजनी की वारदात करना स्वीकार करने पर गिरफ्तार किया गया है, जिसे न्यायालय में पेश कर पीसी रिमाण्ड प्राप्त किया गया है। मुल्जिम छोटम खॉ से प्रकरण में चोरी किये गये सोने-चांदी के जेवर एवं नगदी के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!