Dark Mode
महिला के साथ रेप करने वाला गिरफ्तार

महिला के साथ रेप करने वाला गिरफ्तार

काम देने के बहाने बुलाया, पुलिस ने चूरू में रेड मारकर पकड़ा


जयपुर . जयपुर में महिला से रेप के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में याचिका लगा रखी थी। पुलिस आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रहे थी। आरोपी विनोद कुमार प्रजापत (38) उर्फ राहुल को विद्याधर नगर पुलिस ने राजगढ़ (चूरू) से गिरफ्तार किया है।

विद्याधर नगर थाना सीआई अजय कांत रतूड़ी ने बताया- मई 2023 में एक महिला ने आरोपी राहुल के खिलाफ काम दिलाने के बहाने खुद के साथ ले जाकर रेप करने का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद आरोपी ने कोर्ट से अग्रिम जमानत ले ली थी। कुछ दिन पहले ही अग्रिम जमानत खारीज होने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी के सम्भावत ठिकानों पर रेड करना शुरू किया।

पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली की आरोपी चूरू के राजगढ़ में छिपा हुआ हैं। इस पर देर रात पुलिस टीम ने रेड की और आरोपी राहुल को गिरफ्तार किया। आरोपी ने महिला को काम दिलाने के नाम पर रेप किया था। जिस पर पुलिस ने संगीन धाराओं में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। बदमाश को इस दौरान शरण देने वालों से भी पुलिस कड़ी पूछताछ करेगी। 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!