प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में आर्सेनल की हार, वेस्टहैम ने 2-0 से दी मात
प्रीमियर लीग फुटबाल टूर्नामेंट में आर्सेनल की टीम को करारी हार झेलनी पड़ी है। वहीं टोटेनहम हॉटस्पर की टीम को रोमांचक मैच में हार का सामना करना पड़ा है। आर्सेनल की टीम के पास प्रीमियर लीग में वापसी का मौका था लेकिन वह वेस्टहैम से 2-0 से हार गया। वहीं टोटेनहम की टीम के मैच में कुछ 6 गोल किए फिर भी टोटेनहैम मैच में जीत नहीं दर्ज कर पाया।