Dark Mode
काउंटी क्रिकेट खेलेंगे अर्शदीप सिंह, केंट ने 5 मैचों के लिए बुलाया

काउंटी क्रिकेट खेलेंगे अर्शदीप सिंह, केंट ने 5 मैचों के लिए बुलाया

टीम इंडिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह काउंटी चैंपियनशिप में खेलेंगे। वे जून और जुलाई में केंट के लिए 5 मुकाबलों में खेलते हुए नजर आएंगे। अर्शदीप सरे, वारविकशायर, नॉर्थम्पटनशायर, एसेक्स और नॉटिंघमशायर के खिलाफ खेलेंगे।
केंट टीम ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर यह घोषणा की। केंट ने लिखा, केंट क्रिकेट को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह जून और जुलाई के बीच काउंटी चैंपियनशिप के पांच मैचों में टीम के लिए उपलब्ध रहेंगे।
इंग्लैंड में रेड-बॉल क्रिकेट खेलने के लिए उत्साहित हूं
अर्शदीप ने कहा कि उन्होंने भारत के मौजूदा पुरुष कोच राहुल द्रविड़ से केंट के बारे में अच्छी बातें सुनी हैं। द्रविड़ साल 2000 में क्लब के लिए खेले थे। अर्शदीप ने कहा, मैं इंग्लैंड में रेड-बॉल क्रिकेट खेलने के लिए उत्साहित हूं और प्रथम श्रेणी के खेल में सुधार करना जारी रखूंगा। राहुल द्रविड़ ने मुझे पहले ही बता दिया है कि इस क्लब का इतिहास शानदार है।
केंट के क्रिकेट निदेशक पॉल डाउटन ने कहा, हम इस समर पांच मैचों के लिए अर्शदीप सिंह जैसे शानदार खिलाड़ी के साथ जुड़कर खुश हैं। वह सीमित ओवरों के क्रिकेट में वर्ल्ड क्लास हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि वह काउंटी क्रिकेट में लाल गेंद के साथ अपने उस कौशल का उपयोग करने में सक्षम होंगे।
24 साल के अर्शदीप ने पिछले साल जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ अपना टी-20 डेब्यू किया था। अब तक 26 टी-20 मैचों 8.39 की इकॉनमी से उन्होंने 41 विकेट लिए हैं। उन्होंने नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया था। अर्शदीप ने अब तक तीन वनडे खेले है और तीनों ही न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले।
उन्होंने सीमित ओवरों में टीम इंडिया के लिए अब तक कुल 29 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, लेकिन टेस्ट टीम में डेब्यू नहीं कर सके हैं। इसके अलावा उन्होंने ने सात प्रथम श्रेणी मैचों में 23.84 की औसत 25 विकेट लिए हैं। उन्होंने आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स के लिए 14 मैचों में 10 विकेट भी लिए थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!