आर्य समाज ने दिलाया महिलाओं को समानता का अधिकार
कोटा. आर्य समाज ने महिलाओं को समानता का अधिकार दिलाया है। इसी का सुखद परिणाम है कि आज महिला पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में कार्य कर रही है। उक्त विचार शिखा अदलक्खा इंटीरियर इंजीनियर ने मुख्य अतिथि के रूप में महिलाओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। महर्षि दयानंद सेवा समिति कोटा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिखा अदलखा ने कहा कि महिलाएं सर्वप्रथम अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। हमेशा सकारात्मक बनी रहे योग करें व स्वस्थ रहें। अपने किशोर पुत्र पुत्रियों से मित्रवत व्यवहार कर उन्हें सामाजिक कार्यों में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. सावित्री चौधरी ने उद्बोधन में कहा कि जब एक महिला पढ़ती है तो पूरी पीढ़ी तर जाती है। आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैआज तक सामान्यतया पुरुषों की कार रैली आयोजित की जाती थी। रविवार को कोटा में महिलाओं की कार रैली आयोजित की जा रही है। समिति के प्रचार प्रभारी अग्निमित्र शास्त्री ने बताया कि समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलकक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिताओं में सहभागिता निभाने वाली महिलाओं को विज्ञान नगर स्थित योग भवन में प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस बारे में समिति के महामंत्री राकेश चड्ढा ने बताया कि शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिखा अदलक्खा, विशिष्ट अतिथि योगाचार्य बीना चौधरी रही तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता डाँ. सावित्री चौधरी, प्राचार्य मां भारती टी.टी कॉलेज कोटा ने की। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ ईश्वर स्तुति प्रार्थना उपासना के मंत्रों के साथ में हुआ।