आचार संहिता लागू होते ही नेताओ के पोस्टर व बेनर हटवाए गए
फलोदी। विधानसभा चुनाव 2023 की तारीख घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हुई और पूरे फलोदी क्षेत्र में लगे विभिन्न राजनेताओं के पोस्टर, होर्डिंग ओर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के वे पोस्टर जिसमे मुख्यमंत्री के फोटो लगे हुए थे वे सभी तत्काल हटा दिए गए। फलोदी विधानसभा क्षेत्र में हर जगह लगे भाजपा और कॉन्ग्रेस के विधानसभा प्रत्याशी के रूप में दावेदार नेताओ के पोस्टर, बेनर, होर्डिंग तथा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के फोटो वाले राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों वाले पोस्टर व बेनर चुनाव अधिकारी के आदेशानुसार तत्काल हटा दिए गए। जैसे ही दोपहर 12 बजे चुनाव आयोग ने प्रेस कांफ्रेस में राजस्थान सहित पांच राज्यो के चुनाव की तारीख की घोषना की ओर आचार संहिता लागू की तब पूरे फलोदी में लगे विभिन्न राजनेताओं और सरकार के विज्ञापन वाले पोस्टर हटाने का नगरपरिषद ने काम शुरु कर दिया। नगरपरिषद परिसर में शाम को इस प्रकार के सेकड़ो पोस्टर ओर बेनर के ढेर लग गए ये कार्य देर शाम तक जारी देखा गया।