Dark Mode
ओड़ा की सरसी के लिए मानो उगा सोने का सूरज

ओड़ा की सरसी के लिए मानो उगा सोने का सूरज

उदयपुर । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशा के अनुरूप जिले में आयोजित हो रहे महंगाई राहत कैंप दूरस्थ ग्रामीण अंचलों के निवासियों के लिए अभूतपूर्व राहत देते प्रतीत हो रहे हैं। एक ऐसा ही नज़ारा सोमवार को जिले की दूरस्थ झाड़ोल पंचायत समिति क्षेत्र के ओड़ा ग्राम पंचायत में सोमवार को आयोजित महंगाई राहत कैंप में देखा गया जहां एक महिला सरसी बाई को एक साथ समस्त 9 योजनाओं का लाभ दिया गया। नौ योजनाओं के मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्राप्तकर खुश होती सरसी बाई के लिए मानो आज सोने का सूरज उगा हुआ प्रतीत हुआ।  
प्रकरणानुसार सरसी बाई पति भंवर लाल अपने दस्तावेजों के साथ कैंप पर पहुंची तो मौजूद कार्मिकों ने उसका हाथों-हाथ पंजीकरण करवाया और बताया कि वह सभी नौ की नौ योजनाओं के लिए पात्र है तो वह बहुत प्रसन्न हुई। अब तक सरकारी कार्यालयों व अभियानों में मात्र आश्वासन पा रही सरसी को पंजीयन के बाद जब उसे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हाथों हस्ताक्षरित हर योजना का गारंटी कार्ड मिला तो उसने प्रसन्नता के साथ मुख्यमंत्री का आभार जताया।
अधिकारियों ने बताया कि उसे मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फुड पैकेट, मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना घरेलू, मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना कृषि, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुघर्टना बीमा योजना, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना, मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना का लाभ मिला है। सरसी बाई ने कहा कि वह घर जाकर आस-पड़ोस के लोगों को भी यहां आने और लाभ उठाने के लिए प्रेरित करेगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!