मौसम बदलने के साथ गर्मी के तेवर हुए तीखे
दौसा । लगातार तापमान में हो रही बढ़ोतरी के चलते गर्मी ने भी अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिये हैं। दिन में दिन के तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी से लोगों की दिनचर्या में भी बदलाव आया है लोग अब ठंडा पानी जूस व कोल्ड ड्रिंक का गर्मी से बचने के लिए सहारा ले रहे हैं लगातार तापमान की बढ़ोतरी से सड़कों पर भी दोपहर में आवाज आई कम हो रही है लोग गर्मी से बचने के लिए स्कार्फ और गमचे का सहारा ले रहे हैं। गर्मी के बढ़ने से दोपहर में लोग अब घरों में डूबके रहते हैं। विशेष कर अवकाश के दिन बाजार में सन्नाटा सा रहता है। लगातार तापमान के बढ़ने से लोग अपने पहनावे में भी बदलाव किया है। अब लोग टीशर्ट हाफ बाजू के शर्ट व महिलाएं डिले गर्मी से बचाव के कपड़े में नजर आती है। लगातार बढ़ती गर्मी और मौसम के बदलाव के चलते मौसमी बीमारियों ने भी अपने पैर पसार लिए हैं इसमें विशेष तौर सर्दी, खांसी ,जुकाम ,बुखार के मरीजों में भी इजाफा हुआ है।