Dark Mode
सीएचसी पर  आशा सहयोगिनीओ ने  बीसीएमओ के खिलाफ किया  हल्ला बोल प्रदर्शन , 

सीएचसी पर  आशा सहयोगिनीओ ने  बीसीएमओ के खिलाफ किया  हल्ला बोल प्रदर्शन , 

पदमपुर .  राजकीय चिकित्सालय में ब्लॉक बीसीएमओ के खिलाफ आंगनवाड़ी आशा सहयोगिनीयो   ने हाजिरी को लेकर जबरदस्त हंगामा रोष मार्च व प्रदर्शन कर  मनमर्जी का लगाया आरोप , विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर  प्रतिनिधि राकेश शर्मा को इस संबंध में ज्ञापन प्रेषित कर बीसीएमओ मुकेश मित्तल ने राजस्थान आशा सहयोगिनी चिकित्सा सेवा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सीतादेवी स्वामी ने वार्ता करने पर मित्र ने स्पष्ट किया कि अटेंड के इस संबंध को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं है , इस संबंध में उच्च अधिकारियों के दिशा  निर्देशों की पालना की जाएगी । सीतादेवी स्वामी ने कहा कि सभी आशाओं ने  28 फरवरी से  2 मार्च तक सामूहिक कलम बंद हड़ताल राज्य स के विरोध में रख अपना पक्ष मजबूती से रखा किंतु अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि सीएचसी पदमपुर के ब्लॉक बीसीएमओ के निर्देश पर आशाओं की अनुपस्थिति दर्ज करना गलत है। सीतादेवी स्वामी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग से संबंधित राज्य सरकार की योजनाओं में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की हमेशा ही सरकारत्मक भूमिका रही है । मात्रा 3500 रूपये प्रति माह वेतन में अपना दायित्व भारी कठिनाइयों का सामना करने के बाद भी निभा रही है । जबकि नरेगा श्रमिक को प्रति दिन  ₹261 दिए जाते है  फिर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ  ऐसा सौतेला व्यवहार आखिर कब तक महिलाएं बर्दाश्त    करेंगी । वार्ता में राकेश शर्मा ने कहां से आशाओं को गुमराह करने वाले कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई  होनी चाहिए और उक्त मामला सीएमएचओ के नोटिस में लाया जायें ।      जसप्रीत कौर , कृष्णा रानी , लक्ष्मी देवी , राजवीर कौर , कुलविंदर कौर  , ममता देवी , परमजीत कौर , डालीव सहित एक सौ से अधिक महिलाएं सम्मिलित हुई ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!