सीरी विद्या मंदिर के आशीष एवं सुषमा लहराया परचम, बने सीऐ
पिलानी. पिलानी शिक्षा नगरी कस्बे के स्थानीय सीरी विद्या मंदिर के पूर्व विद्यार्थी आशीष जाखोदिया व सुषमा भालोठिया ने लहराया परचम संस्थान का बढ़ाया गौरव बने CA की परीक्षा पास कर विद्यालय तथा माता-पिता एवं पिलानी का नाम रोशन किया । विद्यालय मीडिया प्रभारी आचार्य पी.एस शेखावत ने बताया कि छात्र आशीष ने 2012 तथा सुषमा भालोठिया ने 2015 में वाणिज्य संकाय से 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण की। वाणिज्य अध्यापिका संतोष यादव व दीप्ति गुप्ता के प्रेरित करने पर CA बनने का निर्णय लिया। CA परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय पधारी भालोठिया का प्राचार्या बी रेचल दयाल ने होनहार छात्रों को माला पहनाकर स्वागत किया एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। अपने वक्तव्य में सुषमा ने बताया कि वह बचपन से ही एथलेटिक्स, कराटे, वुशू, ताइक्वांडो आदि बाकी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेती रही है तथा आगे चलकर CA बनने का निर्णय लिया। इसमें खेल के क्षेत्र में की गई मेहनत ने प्रेरणा दी, लगातार 7 से 9 घंटे तक पढ़ाई करके इस परीक्षा में सफल हुई ।उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी छात्र जो उत्साही हो तथा 8 से 10 घंटे तक पढ़ाई कर सके आसानी से किसी भी परीक्षा को पास कर सकता है। भालोठिया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं सीरी विद्या मंदिर को दिया । इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह राठौड़ ,ममता गुप्ता, संजय कुमार शर्मा ,दीप्ति गुप्ता, संतोष यादव ,संतोष शर्मा ,मनीषा, निर्मला कुमारी ,रेणु कक्कड़, एस भट्टाचार्य जी ,एस काशीनाथन,प्रमोद कुमार वर्मा ,हरि सिंह जांगिड़ ,शालिनी मौर्य, पूजा शर्मा,अनिता मिश्रा, कनिका मिश्रा, सविता डूडी,विभा,वंदना, दीपा,चंद्रगुप्त शर्मा सहित विद्यालय अध्यापक अध्यापिका एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।