आशिता ने सीए फ़ाइनल परीक्षा में भीलवाड़ा ज़िला किया टॉप , विजयवर्गीय समाज ने किया सम्मान
बिजौलियां : क़स्बा निवासी आशिता पुत्री श्याम विजयवर्गीय के द इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट के सी ए परीक्षा में सफलता हासिल करने पर बिजोलिया क्षेत्रवासीयो में हर्ष व्याप्त है । आशीता ने बोथ ग्रुप में 436 अंक अर्जित करते हुए भीलवाड़ा ज़िले में सीए फ़ाइनल परीक्षा में पास हुए अभ्यार्थियों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करते हुए भीलवाड़ा ज़िला टॉप किया है ।वही आशिता ने बिजोलिया विजयर्गीय समाज की पहली महिला सीए बनने के साथ ही उपखंड क्षेत्र में पहली महिला सीए बनने का गौरव प्राप्त किया है। आशिता की सफलता पर गुरुवार को विजयवर्गीय वैश्य समाज एवं विजयवर्गीय महिला मण्डल ने आशीता के सीए में भीलवाड़ा ज़िला टॉप करने पर विजयवर्गीय मांगलिक भवन में दुपट्टा एवं माला पहनाकर स्वागत किया । इस दौरान अध्यक्ष प्रमेन्द्र विजय , अशोक विजय , महिला मंडल अध्यक्ष सुशीला विजय , पूर्व अध्यक्ष तुलसी विजय , गायत्री विजय , ललिता विजय , मंजु विजय , कविता , राशि , गरिमा , आशा , प्रियंका सहित कई समाजजन मोजूद रहे ।