Dark Mode
अशोक लेलैंड ने जयपुर में खोली डीलरशिप, नॉर्थ में बढ़ी कंपनी की मौजूदगी

अशोक लेलैंड ने जयपुर में खोली डीलरशिप, नॉर्थ में बढ़ी कंपनी की मौजूदगी

810 से ज्यादा टचपॉइंट के साथ फैला एमएंडएचसीवी डिलीवरी नेटवर्क



सीकर .  हिंदुजा समूह की भारत में प्रमुख कंपनी और देश की मुख्य कमर्शियल वाहन निर्माता अशोक लेलैंड ने जयपुर में अपनी एमएंडएचसीवी डीलरशिप का उद्घाटन किया। 1,55,000 वर्ग फुट में फैली 3एस (सेल्स, सर्विस और स्पेयर्स) सुविधा जयपुर के दूदू में एनएच-48 पर है। डीलरशिप उन्नत उपकरणों, 22 सर्विस बे और 6 डेडिकेटेड एक्सीडेंट रिपेयर बे से लैस है और ग्राहकों को बेहतरीन अनुभव देने के लिए आधुनिक बुनियादी ढांचा स्थापित किया गया है। डीलरशिप पर अत्याधुनिक सुविधाएं, उपकरण और प्रशिक्षित कर्मचारी ग्राहकों की बिक्री और बिक्री के बाद की जरूरतों को पूरा करेंगे। ड्राइवरों को भी बेहतरीन सुविधाओं के साथ शानदार अनुभव सुनिश्चित करने वाली निर्बाध सेवा मिलेगी।
नए आउटलेट में चालकों के लिए साफ-सुथरे रेस्ट एरिया, वॉश रूम, वॉश रूम और डाइनिंग की सुविधा है, जो उन्हें बेहतरीन अनुभव देगी।
इस सेट अप के खुलने के साथ, राजस्थान में अब 601 बे के साथ 88 टच पॉइंट हो गए हैं और नॉर्थ में 1294 बे के साथ 233 टच पॉइंट हो गए हैं।
उद्घाटन के अवसर पर संजीव कुमार, प्रेसिडेंट-एमएचसीवी, अशोक लेलैंड लिमिटेड ने कहा, ‘राजस्थान हमारे लिए एक प्रमुख बाजार रहा है, वर्तमान में इस क्षेत्र में हमारी हिस्सेदारी 27 फीसदी है। हम वीएसटी ऑटो इंडिया के साथ जयपुर में अपनी नई डीलरशिप लॉन्च करते हुए रोमांचित हैं और साथ में हम राज्य में अपनी बाजार उपस्थिति को मजबूत करने के लिए तत्पर हैं। बाजार में बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए इस डीलरशिप के साथ, हम अपने मौजूदा और संभावित ग्राहकों को अतिरिक्त टच प्वाइंट देंगे, साथ ही हमारी अत्याधुनिक फैसेलिटी में बेस्ट-इन-क्लास सर्विस का वादा मिलेगा। हम, हमेशा की तरह, ग्राहक सेवा और संतुष्टि के स्तर को बनाए रखने और बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। इस डीलरशिप के साथ, हम अपने उपभोक्ताओं को उनके सपने पूरे करने में मदद करेंगे क्योंकि हमारा मानना है कि ‘कोई मंजिल दूर नहीं’ है।
विकास यादव, एमडी, वीएसटीऑटो इंडिया प्रा. लिमिटेड ने कहा, ‘हम अशोक लेलैंड जैसे ब्रांड के साथ साझेदारी करके और राजस्थान में उपभोक्ताओं की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए उत्साहित हैं। अशोक लेलैंड अपनी विश्वसनीयता, मज़बूती और वाहन की ऑनरशिप की बेहतर कुल लागत के कारण राजस्थान में पसंदीदा ब्रांड रहा है। इस साझेदारी के साथ हम इसे एक कदम आगे ले जाने और अधिक ग्राहकों तक पहुंचने और उनकी परिवहन जरूरतों के लिए एंड-टू-एंड मोबिलिटी समाधान देने की उम्मीद कर रहे हैं।’
डीलरशिप में एवीटीआर, इकोमेट और एमएंडएचसीवी व्हीकल रेंज के टिपर होंगे जो विभिन्न प्रकार की जरूरतों को पूरा करने के लिए नवीनतम तकनीकों से सुसज्जित हैं। यह इस्पात, सीमेंट और वाहन वाहक उद्योगों सहित विभिन्न प्रकार के उद्योगों की जरूरतों को पूरा करेंगे।
सीवी स्पेस में अशोक लेलैंड का सबसे बड़ा और सबसे तेजी से बढ़ने वाला नेटवर्क है। 1700 से अधिक एक्सक्लूसिव आउटलेट्स का इसका मजबूत नेटवर्क यह सुनिश्चित करता है कि प्रमुख राजमार्गों पर प्रत्येक 75 किमी पर एक ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर है। लेकार्ट, एएलकेयर और आईअलर्ट के डिजिटल टूल्स के साथ आफ्टरमार्केट सपोर्ट के लिए अतिरिक्त 53,000 टच पॉइंट्स इसे 4 घंटे के भीतर ग्राहकों तक पहुंचने और 48 घंटों में वाहन को तैयार करते हुए सड़कों पर दौड़ाने के ‘अशोक लीलैंड क्विक रिस्पांस’ के वादे को पूरा करने में सक्षम बनाता है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!