असीम का जिला सम्मेलन संपन्न
सीकर। असीम का जिला सम्मेलन पकवान रेस्टोरेंट में आयोजित में सर्वप्रथम तथागत महात्मा बुद्ध और बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के छाया चित्र पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजेंद्र जाटोलिया और न्यूरो सर्जन डॉ बी एल बैरवा यूरोलॉजिस्ट डॉ महेश बामणिया ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। असीम के प्रोजेक्ट चेंजमेकर को सभी डॉक्टर्स ने सुना और और असीम संगठन में प्रतिबद्धता दोहराई। झुंझुनूं से डॉ भंवर लाल सर्वा ने नेतृत्व किया। सम्मेलन में डॉ राजकुमार महरिया को सीकर जिला संयोजक और डॉ नरेंद्र सिंघोया को झुंझुनूं जिला संयोजक बनाया गया । कार्यक्रम में 50 से अधिक चिकित्सकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ अशोक पीपलीवाल ने किया तथा आयोजक डॉ महेश इंद्रा ने सभी का आभार प्रकट किया।