विधानसभा आम चुनाव मतदान दिवस पर सवैतनिक अवकाश घोषित
जोधपुर। विधानसमा आम चुनाव 2023 के मद्देनज़र जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) हिमांशु गुप्ता ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के अन्तर्गत एक आदेश जारी कर मतदान दिवस 25 नवम्बर 2023 को सवैतनिक अवकाश घोषित किया । जिला कलेक्टर एवम जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता के आदेश अनुसार जिला जोधपुर/ जोधपुर ग्रामीण/फलौदी की समस्त विधानसभा क्षेत्रों में स्थित कार्यालयों, निजी एवं सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, दुकानदारों औद्योगिक उपक्रमों या कारोबार / व्यवसाय में कार्यरत कामगारों के लिए मतदान दिवस 25 नवम्बर 2023 को सवैतनिक अवकाश घोषित किया गया है।
आदेश में यह भी कहा गया है कि ऐसे कार्मिक जो राज्य के अन्य जिलों के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता हैं, परन्तु जोधपुर/जोधपुर ग्रामीण/ फलौदी जिले में हैं, उन्हें भी मताधिकार का उपयोग करने हेतु मतदान दिवस 25 नवम्बर 2023 (शनिवार) को सवैतनिक अवकाश देय होगा।