Dark Mode
विधानसभा चुनाव प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक

विधानसभा चुनाव प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक

बाड़मेर। जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट में विधानसभा चुनावों के संबंध में विभिन्न प्रकोष्ठ अधिकारियों की बैठक का आयोजन हुआ। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी पुरोहित ने कहा कि विधानसभा चुनाव के समीप आने के साथ साथ प्रवर्तन एजेंसियां सक्रिय और चोकना रह कर कार्य करे। जिले में प्रत्येक संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखे। उन्होंने आबकारी विभाग, परिवहन विभाग, वाणिज्य कर विभाग, आयकर विभाग, प्रवर्तन निदेशालय और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को चुनाव की घोषणा से पूर्व एवं इसके पश्चात मुस्तेदी से कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सभी प्रवर्तन एजेंसियो के मध्य सामंजस्य अतिआश्यक है। उन्होंने कहा कि शराब की बिक्री, भंडारन और परिवहन पर ध्यान रखे, दस लाख से अधिक की नकदी की निकासी या परिवहन पर भी नजर रखे। इसी तरह निजी वाहनों के आवागमन, बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन आदि पर नजर होनी चाहिए। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त प्रकोष्ठ प्रभारियों को आवंटित उत्तरदायित्व के अनुसार कार्यो की सफल क्रियान्विति करने के निर्देश दिए। समस्त प्रकोष्ठ के प्रभारियों को नियत गाईड लाईन के अनुसार समस्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने प्रकोष्ठ के लिए आवश्यक कर्मचारियों की नियुक्ति तथा अन्य कार्यो को भी समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी अंजुम ताहिर सम्मा, कोषाधिकारी जसराज चौहान एवं निर्वाचन शाखा के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!