Dark Mode
विधानसभा चुनाव 2023, चार राज्य के नतीजे आज

विधानसभा चुनाव 2023, चार राज्य के नतीजे आज

 

नईदिल्ली। रविवार को चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे जिसमें राजस्थान के साथ-साथ मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और तेलंगाना का नाम शामिल है। 1 महीने में इन चार राज्यों के साथ-साथ मिजोरम में भी चुनाव हुए थे मिजोरम में चुनाव के नतीजे सोमवार को आएंगे। 

वही इन चार राज्यों के नतीजे दोनों ही बड़ी पार्टियों भाजपा और कांग्रेस के लिए काफी महत्वपूर्ण है तेलंगाना में चंद्रशेखर की बीआरएस पार्टी सरकार में है वहां पर बीआरएस और कांग्रेस के बीच में जबरदस्त मुकाबला है एग्जिट पोल के मुताबिक वहां पर कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। नहीं बात करें तो उत्तर भारत के तीन राज्य राजस्थान और मध्य प्रदेश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी बीते एक महीने के अंदर चुनाव हुए हैं जहां मध्य प्रदेश मैं भाजपा की सरकार है तो वहीं राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। 

इस बार का चुनाव काफी दिलचस्प हुआ है मध्य प्रदेश में दोनों ही पार्टियों अपने जीत के दावे कर रही है 2018 के अंदर हुए विधानसभा चुनाव के अंदर कांग्रेस ने जीत हासिल करी थी मगर डेढ़ साल के बाद ही वहां पर सरकार गिर गई और शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा की सरकार वहां पर बनवा ली वही बात करें छत्तीसगढ़ की तो छत्तीसगढ़ के अंदर भूपेश बघेल प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं कांग्रेस की सरकार ने पूरे 5 साल लड़ झगड़ के निकला है बीजेपी भी वहां पर मजबूत है परंतु एग्जिट पोल के मुताबिक वहां पर भाजपा सरकार बनती हुई नहीं दिखाई दे रही है वही बात करें राजस्थान की तो राजस्थान पूरे राज्यों के चुनाव के अंदर सबसे हॉट राज्य बनता हुआ नजर आ रहा है यहां कांग्रेस की सरकार है मुख्यमंत्री के पद पर अशोक गहलोत काबिज हैं वहीं पिछले 5 साल की बात करें तो कांग्रेस के अंदर अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच में हमेशा से बयान बाजी के दौड़ रहे हैं वहीं भाजपा में भी कुछ काम नहीं हुआ है यहां पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भाजपा ने पूरा साइड लाइन किया है वही एग्जिट पोल के अनुसार इस बार राजस्थान में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है यहां पर इतिहास रहा है कि 5 साल कांग्रेसफिर उसके बाद में 5 साल बीजेपी राज करती है परंतु इस बार कुछ अलग सा ही नजर आ रहा है एग्जिट पोल के अनुसार यहां पर कांग्रेस और भाजपा के बीच में टक्कर तो है ही आधे एग्जिट पोलों ने यहां पर कांग्रेस की सरकार बनते हुए दिखाई है ऐसे में माहौल काफी गरमा गरम हो चुका है। 

बात करें राजस्थान में तो राजस्थान में तमाम बड़े नेताओं ने जमकर जनसभाएं करी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,अमित शाह, से लेकर जेपी नड्डा , उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत तमाम बड़े दिग्गज नेताओं ने यहां पर जनसभाएं और रोड शो करें । वहीं बात करें कांग्रेस की तो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के भी बड़े नेताओं ने यहां पर दौरे किए रेलिया करी जनसभा को संबोधित भी किया। वहीं कांग्रेस इस बार अपनी योजनाओं को लेकर काफी चर्चा में है मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूरी तरीके से कमान संभाल रखी थी एग्जिट पोल आने के बाद मुख्यमंत्री खुद भी कह रहे हैं कि हम सरकार बना रहे हैं। कांग्रेस इस बार अपनी योजनाओं को लेकर मैदान में डटी हुई है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!