विधानसभा की कार्यवाही 13 मार्च तक स्थगित , जीती वसुंधरा
भाजपाई अब विस की जगह CM निवास घेरेंगे
सालासर में राजे की दिखेगी ताकत
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में बजट सत्र की कार्यवाही शुक्रवार शाम 6 बजे से 13 मार्च सोमवार को प्रातः 11:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। शनिवार को सभी प्रभारी मंत्री अपने प्रभार वाले जिले में जाकर बजट 2023-24 में लिए गए कल्याणकारी फैसलों और योजनाओं की जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के मार्फत देंगे।
विधानसभा की कार्यवाही शनिवार को स्थगित रहने के कारण भाजपा का बहू प्रचारित युवा आक्रोश महा प्रदर्शन और विधानसभा घेराव का कार्यक्रम अब मुख्यमंत्री निवास के घेराव में बदल गया है। इस आशय की घोषणा भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने शुक्रवार की शाम की उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने युवा आक्रोश और जयपुर में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के पहुंचने की रिपोर्ट के बाद विधानसभा स्थगित करने का फैसला लिया है ताकि इस कार्यक्रम को बिगाड़ा जा सके उन्होंने कहा कि इसके बावजूद हजारों कार्यकर्ता प्रातः 11:00 मुख्यमंत्री निवास को घेरेंगे। इस बीच पूर्व से घोषित पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जन्मदिन के मौके पर शनिवार 4 मार्च को सालासर में हो रही लखी रैली मैं 1लाख लोगों के भाग लेने की संभावना है। इस कार्यक्रम को विफल करने के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया ने बहुत प्रयास किए तथा सोची-समझी रणनीति के तहत विधानसभा का घेराव घोषित कर दिया सभी भाजपा के प्रकोष्ठ और विभागों को इस कार्यक्रम से जोड़ा गया तथा सभी विधायकों को भी निर्देश दिए गए कि वह इस प्रदर्शन में हिस्सा लें लेकिन विधानसभा की कार्यवाही स्थगित होने के कारण उनकी सारी योजना खटाई में पड़ गई वैसे भी माना जा रहा था कि इस कार्यक्रम में 20 से 25 हजार कार्यकर्ता पहुंचेंगे। विधानसभा की कार्यवाही स्थगित हो जाने के कारण इस कार्यक्रम को और धक्का लगा है।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रभारी महासचिव अरुण सिंह भी सालासर में होने वाले वसुंधरा राजे के जन्मदिन समारोह में हिस्सा लेंगे सतीश पूनिया द्वारा इसमें रुकावट लगाए जाने के कारण प्रदेश भाजपा में दो फाड़ की स्थिति बनी हुई थी सुमेरा राजे जन्मदिन के कार्यक्रम के बहाने अपना शक्ति प्रदर्शन कर रही है क्योंकि सभी प्रचारित और प्रसारित पोस्टर और बैनर में लिखा गया है कि मरुधरा मांगे वसुंधरा। सालासर में इस कार्यक्रम की व्यापक तैयारी की गई है सभी आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए दाल बाटी का इंतजाम किया गया है बड़े मैदान में टेंट लगाए गए हैं। जयपुर में विधानसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद वसुंधरा के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है क्योंकि अब बड़े नेता और विधायक आसानी से सालासर पहुंचेंगे