Dark Mode
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को मुंबई जायेंगे

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को मुंबई जायेंगे

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी मंगलवार को मुंबई जायेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार देवनानी मुम्‍बई में बांद्रा वेस्‍ट स्थित बाल गंधर्व (रंग मंदिर) में आयोजित विश्‍व सिंधी हिंदू फाउण्‍डेशन ऑफ एसोसिएशन सदस्‍यों की कोर कमेटी और सामान्‍य परिषद की बैठक में भाग लेंगे। देवनानी इस एसोसिएशन के संरक्षक है। देवनानी वहां इस अवसर पर आयोजित युवा सम्‍मेलन को भी सम्‍बोधित करेंगे। मुम्‍बई में आयोजित होने वाली इस बैठक के मुख्‍य अतिथि महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेन्‍द्र फडणवीस होंगे। सांसद शंकर लालवानी इस एसोसिएशन के मुख्‍य संरक्षक है। देवनानी मुम्‍बई में विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक आयोजनों में भाग लेंगे तथा अनेक गणमान्य व्यक्तियों से शिष्टाचार भेंट करेंगे। मुंबई प्रवास के दौरान देवनानी भारतीय संस्कृति, शिक्षा एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। साथ ही वे राजस्थान मूल के प्रवासी समाज के प्रतिनिधियों से भी संवाद करेंगे। देवनानी के मुंबई आगमन पर विभिन्न संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत किया जाएगा। देवनानी का बुधवार को मुम्‍बई से जयपुर आने का कार्यक्रम है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!