विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व हाई कोर्ट न्यायाधीश अनिल उपमन पहुंचे दौसा
जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष शिवेन्द्र तिवारी ने
कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ ली शपथ,
दौसा - जिला बार अभिभाषक संघ का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को दौसा कोर्ट परिसर में आयोजित किया गया । शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व हाई कोर्ट न्यायाधीश अनिल उपमन को पुलिस जवानों के द्वारा गॉड ऑफ ऑनर दिया गया ।बार अध्यक्ष शिवेन्द्र तिवारी ने विधानसभा अध्यक्ष और हाईकोर्ट न्यायाधीश का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। दोनों अतिथियों ने बार की कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि बार को हमेशा वादी और परिवादी का समय सीमा का ध्यान रखना चाहिए और उन्हें समय रहते तय समय सीमा के अंदर न्याय दिलाना चाहिए। जिससे न्यायालय में लंबित प्रकरणों में कमी आएगी ही साथ न्याय भी लोगों को आसानी से और जल्द मिल सकेगा। उन्होंने बार पर काम रोकने व हड़ताल करने पर कहा कि उन्हें इस तरीके के काम नहीं करने चाहिए ।जिससे आमजन को न्याय मिलने में देरी हो। इसलिए बार को हमेशा कार्य बहिष्कार से बचना चाहिए। इस अवसर पर हाईकोर्ट न्यायाधीश अनिल उपमन ने कहा कि लोग जागरुक हो गए हैं तभी अदालतों में केस की बढ़ोतरी हो रही है । लेकिन सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अनुसार अब कमेटी का गठित की गई है ।ताकि बार की जो समस्याएं है उन्हें जो शिकायत है कमेटी को बताया जाए ताकि उनका निस्तारण हो सके और बार के द्वारा कार्य बहिष्कार हड़ताल जेसी समस्या ना हो। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं को कहा कि कोर्ट में आने वाले हर फरियादी को न्याय दिलाए उसके लिए अधिवक्ताओं को ज्यादा काम करे। इस अवसर पर बार अध्यक्ष शिवेंद्र तिवारी ने कोर्ट की समस्याओं से अवगत कराया और आगंतुक अतिथियों अधिवक्ताओं का आभार जताया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण मौजूद रहे।