Dark Mode
विधानसभा अध्यक्ष ने नवरात्रि में उदयपुर के नौ देवी स्थानकों के किए दर्शन

विधानसभा अध्यक्ष ने नवरात्रि में उदयपुर के नौ देवी स्थानकों के किए दर्शन

  • प्रदेश व देश में खुशहाली के लिए की प्रार्थना

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अपने उदयपुर प्रवास के दौरान सोमवार को शहर में नौ देवी मंदिरों व स्थानकों के दर्शन कर प्रदेश व देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

देवनानी सोमवार सुबह शहर के अंबामाता मंदिर पहुंचे। वहां माता रानी की पूजा अर्चना की। इसके पश्चात उन्होंने बेदला स्थित सुखदेवी माता मंदिर पहुंच कर दर्शन किए। वहीं पायड़ा में कालिका माता मंदिर, हस्ती माता मंदिर, आवरी माता मंदिर, मेलड़ी माता मंदिर, करणी माता मंदिर, खीमच माता मंदिर तथा हाथीपोल स्थित कालिका माता मंदिर में पूजा अर्चना कर दर्शन किए। इस बीच देवनानी में विश्व प्रसिद्ध पिछोला झील में नौकायन का भी लुत्फ लिया।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!