विधानसभा अध्यक्ष की मकर संक्रांति पर शुभकामनाएं
जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मकर संक्रांति के पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भारतीय परम्परा में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। इस त्यौहार को उत्साह के साथ मनायें।