Dark Mode
अनाधिकृत रूप से पंजीयन दस्तावेज अपने पास रखने पर सहायक प्रशासनिक अधिकारी निलंबित

अनाधिकृत रूप से पंजीयन दस्तावेज अपने पास रखने पर सहायक प्रशासनिक अधिकारी निलंबित

सवाई माधोपुर। संभागीय आयुक्त भरतपुर सांवर मल वर्मा द्वारा 28 जून को गंगापुर सिटी विशेषाधिकारी कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान प्रार्थी विजय सिंह द्वारा फरवरी 2023 में पंजीयन हेतु उप पंजीयक कार्यालय गंगापुर सिटी में आवेदन प्रस्तुत किया था। जिसके संबंध में उप पंजीयक गंगापुर सिटी द्वारा 3 मार्च, 2023 को पंजीयन करने के बावजूद भी उक्त दिनांक तक तहसीलदार के रीडर द्वारा पंजीबद्ध दस्तावेज प्रार्थी को उपलब्ध नहीं करवाने की शिकायत की। इस पर संभागीय आयुक्त ने जिला कलक्टर को प्रकरण की जांच करवाने के निर्देश दिए। जांच करवाने पर उक्त दस्तावेज अनाधिकृत रूप से तहसीलदार गंगापुर सिटी के रीडर के पास रखे होना पाया गया।
इस पर जिला कलक्टर ने तहसीलदार गंगापुर सिटी के रीडर द्वारा दस्तावेजों के पंजीबद्ध होने के बाद भी 28 जून, 2023 तक अनाधिकृत अपने पास रखे जाने पर रीडर के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए रीडर/सहायक प्रशासनिक अधिकारी जगदीश कुमार सिन्धी को निलंबित किया गया। निलंबन के दौरान इनका मुख्यालय खण्डार किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!