Dark Mode
सहायक आचार्यः जियोलॉजी विषय के साक्षात्कार का परिणाम जारी

सहायक आचार्यः जियोलॉजी विषय के साक्षात्कार का परिणाम जारी

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा बुधवार को सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती-2023 के अन्तर्गत जियोलॉजी विषय के साक्षात्कार में सफल रहे अभ्यर्थियों की मुख्य सूची जारी की गई।इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि उक्त विषय की लिखित परीक्षा के परिणाम दिनांक 11 जुलाई 2024 के अंतर्गत साक्षात्कार हेतु अस्थाई रूप से सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों के साक्षात्कार का आयोजन 10 सितंबर 2024 को किया गया। साक्षात्कार उपरांत संबंधित सेवा नियमानुसार 6 अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!