Dark Mode
Mexico में मालवाहक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 10 प्रवासियों की मौत

Mexico में मालवाहक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 10 प्रवासियों की मौत

मेक्सिको में ग्वाटेमाला सीमा के निकट एक राजमार्ग पर मालवाहक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार कम से कम 10 प्रवासियों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। चियापास राज्य के नागरिक सुरक्षा कार्यालय ने बताया कि रविवार को ग्वाटेमाला सीमा से लगभग 175 किलोमीटर दूर पिजिजियापन शहर के निकट एक राजमार्ग पर यह दुर्घटना हुई।

कार्यालय ने दुर्घटना के बाद की तस्वीरें भी साझा कीं, जिसमें राजमार्ग के एक ओर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक जबकि दूसरी ओर हादसे के शिकार लोग दिखाई दे रहे हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!