Dark Mode
उत्तरी माली में ड्रोन हमले में कम से कम 21 नागरिक मारे गए

उत्तरी माली में ड्रोन हमले में कम से कम 21 नागरिक मारे गए

अल्जीरियाई सीमा के पास उत्तरी माली के एक गांव पर रविवार को हुए हवाई हमलों में 11 बच्चों सहित 21 नागरिक मारे गए। तुआरेग बहुल स्वतंत्रता समर्थक समूहों के गठबंधन के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। गठबंधन ने एक बयान में कहा कि रविवार को किए गए हमलों में एक फार्मेसी को निशाना बनाया गया, इसके बाद अन्य हमलों में आसपास के क्षेत्र में एकत्रित लोगों को निशाना बनाया गया।

गांव में मौजूद विद्रोही गठबंधन के प्रवक्ता मोहम्मद एल्माउलौद रमदान ने बयान में कहा, ‘‘इन आपराधिक हमलों में 21 नागरिकों की मौत हो गई है, जिनमें 11 बच्चे और फार्मेसी मैनेजर शामिल हैं, दर्जनों लोग घायल हुए हैं और भारी मात्रा में सामान की क्षति हुई है।’’ राष्ट्रीय टेलीविजन पर प्रसारित एक बयान में माली के सशस्त्र बलों ने हमलों की पुष्टि की। बयान में कहा गया, ‘‘सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने 25 अगस्त 2024 की सुबह तिनजाउआतिन सेक्टर में हवाई हमलों की पुष्टि की है। इन हमलों में आतंकवादियों को निशाना बनाया गया।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!