Dark Mode
Hong Kong की इमारत में आग लगने से कम से कम चार लोगों की मौत, 12 घायल

Hong Kong की इमारत में आग लगने से कम से कम चार लोगों की मौत, 12 घायल


हांगकांग की एक इमारत में आग लगने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य लोग घायल हो गए। हांगकांग में न्यू लकी हाउस नामक इमारत में आग लगी है।
पुलिस ने बताया कि तीन पुरुष और एक महिला की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। उसने बताया कि अभी भी इमारत के अंदर फंसे लोग उन्हें मदद के लिए फोन कर रहे हैं।


अधिकारियों ने बताया कि सुबह सात बजकर 53 मिनट पर आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ सहित स्थानीय मीडिया ने बताया कि इमारत की पहली मंजिल पर स्थित एक जिम में आग लग गई थी जिस पर काबू पा लिया गया है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!