अतीक तँवर युवा कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी में टोंक के सह प्रभारी बने
सरवाड़ . यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव अतीक तंवर को यूथ कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी में टोंक जिले का सह प्रभारी नियुक्त किया। जानकारी के अनुसार यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी श्रीनिवास एवं राजस्थान प्रभारी मोहम्मद शाहिद के आदेशानुसार सरवाड़ नगर पालिका पार्षद यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव अतीक तंवर को प्रदेश कार्यकारिणी में टोंक जिले का सह प्रभारी नियुक्त किया गया। तँवर को प्रभारी नियुक्त करने पर पूर्व चेयरमैन शकर सिंह राठौड़ , पालिका उपाध्यक्ष आरिफ नेब, पूर्व पार्षद हाजी फिरोज हरसोरी, संजय साहू, जावेद सिलावट, सोजीराम जाट, चेतन खीची, सादाब मंसूरी, संजय शर्मा ,सीताराम प्रजापत आदि ने स्वागत कर बधाई दी।