Dark Mode
महिलाओ पर हो रहें अत्याचार, नाकारी कांग्रेस सरकार-राजेश्वरी यादव

महिलाओ पर हो रहें अत्याचार, नाकारी कांग्रेस सरकार-राजेश्वरी यादव

ब्यावर।  भाजपा देहात जिलाध्यख देवीशंकर भूतडा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश कंवर व महिला मोर्चा ब्यावर अध्यक्ष लीला रावत के नेतृत्व में ब्यावर विधानसभा से बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की महिला कार्यकर्ताओ ने भाजपा प्रदेश कार्यालय से थाली चम्मच बजाते हुए रैली निकालकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष लीला रावत ने बताया कि सैकडो महिला कार्यकर्ताओ ने विधानसभा का घेराव किया। ब्यावर विधानसभा क्षैत्र से बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता जयपुर पहुंची। बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओ द्वारा थाली चम्मच बजाते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष मुकेश कंवर ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार में जिस तरह से महिलाओं के खिलाफ अत्याचार, बलात्कार, उत्पीडऩ, दुष्कर्म जैसे मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश कंवर ने कहा कि कांग्रेस की निरंकुश शासन में राज्य में लगातार महिला उत्पीडऩ का बढ़ रहा है। इस निरंकुश सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा जयपुर में विधानसभा का घेराव कर चेताया गया। इस अवसर पर भाजपा पृथ्वीराज चौहान मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष लीला रावत पटेल, कमला रावत, कोषाध्यक्ष कंचन रावत, महामंत्री पुष्पा चौधरी, शारदा चौधरी, शांति देवी, रुकमा देवी, कांता गहलोत, राधा देवी, लक्ष्मी देवी, मंजू देवी, सोनी देवी, बिरी रावत, मंजू रावत, कमला देवी, सुखी देवी, सीता देवी, बदामी देवी, भगवती देवी सहित सैंकडो भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मौजूद रही।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!