Dark Mode
जातिसूचक गाना बजाने का विरोध करने पर किया गया हमला, तीन लोग घायल

जातिसूचक गाना बजाने का विरोध करने पर किया गया हमला, तीन लोग घायल

हरियाणा में जींद के भम्भेवा गांव में एक कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से जाति सूचक गाना बजाने का विरोध करने कुछ लोगों ने हमला किया जिसमें दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हो गए।पिल्लूखेड़ा थाने की पुलिस ने घायलों की शिकायत पर तीन लोगों को नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाने के जांच अधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि गांव के जयप्रकाश नामक एक व्यक्ति ने शिकायत की कि उनके पडोसी पुनीत के घर में कार्यक्रम में डीजे पर जाति विशेष को लेकर गाना बजाया जा रहा था और जब उसके भतीजे आशीष ने आपत्ति जताई एवं गाना बंद करने के लिए कहा तब पुनीत एवं उसके साथियों ने उन लोगों पर हमला किया।

सिंह के अनुसार इस हमले में जयप्रकाश, उसके भतीजे आशीष तथा भाई रणबीर को चोटें आई। उनके मुताबिक पुलिस ने जयप्रकाश की शिकायत पर पुनीत, संजय, रवींद्र को नामजद कर और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

जातिसूचक गाना बजाने का विरोध करने पर किया गया हमला, तीन लोग घायल
जातिसूचक गाना बजाने का विरोध करने पर किया गया हमला, तीन लोग घायल

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!