Dark Mode
इंडियन आयल की पाइप लाइन से चोरी कि कोसिश

इंडियन आयल की पाइप लाइन से चोरी कि कोसिश

 
भीलवाड़ा। इंडियन ऑयल की ब्यावर-चित्तौड़ पाइप लाइन से एक बार फिर चोरों ने तेल चोरी की कोशिश की है। इस बार, बदमाशों ने आसींद थाने के जबरकिया इलाके में वारदात को अंजाम देने की कोशिश की, लेकिन वे, इस बार भी सफल नहीं हो पाये। फिल्हाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच डीएसपी के ज़िम्मे की है।
पुलिस के अनुसार, आसींद थाना सर्किल के जबरकिया इलाके से इंडियन ऑयल की ब्यावर-चित्तौडग़ढ़ भूमिगत पाइन लाइन गुजर रही है। 15 फरवरी को शटडाउन के दौरान रात 9. 40 बजे पाइप लाइन में प्रेशर कम होने का पता चला। इसके चलते रात्रि गश्ती दल तुरंत अलर्ट हो गया। गश्त के दौरान चैनंज 56.980 किमी पर अज्ञात बदमाशों द्वारा पाइप लाइन पर तेल चोरी के लिए लिक क्लेंप लगाया हुआ मिला। इसके साथ ही चोरों द्वारा वारदात के लिए उपयोग में लिया गया टूल्स व तिरपाल आदि भी मिले। इसकी सूचना आसींद पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने भी मौके पर पहुंच कर वारदातस्थल का निरीक्षण किया। इस संबंध में सहायक प्रबंधक, पश्चिमी क्षेत्र पाइप लाइन, इंडियन ऑयल, ब्यावर सुधांशु शर्मा ने आसींद थाने में रिपोर्ट दी। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि पेट्रोलियम पाइप लाइन में अत्यंत ज्वलनशील पदार्थ का परिवहन होता है। पाइपलाइन से चोरी तथा छेड़छाड़ की घटना के कारण आग लगने तथा बड़ी दुर्घटना हो सकती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया । इसकी जांच डीएसपी लक्ष्मणराम भाकर कर रहे हैं। आपको बता दें की आईओसी की इसी लाइन में 10-11 जनवरी 23 की मध्य रात्रि को भी बदमाशों ने तेल चोरी का प्रयास किया था। यह वारदात कारोई थाने के मुजरास क्षेत्र स्थित सुनसान जगह पर हुई थी। जहां बदमाशों ने सवा दो फीट का गड्ढा खोदा और पाइप लाइन पर वॉल्व लगाने के लिए क्लिप भी लगा दिये थे। इसे लेकर आईओसी चित्तौडग़ढ़ परिचालन मैनेजर सोहनसिंह मीणा ने कारोई थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इस मामले में पुलिस अब तक कोई सुराग नहीं लगा पाई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!