Dark Mode
मंत्रालयिक कर्मचारियों के तहसीलदार पदोन्नति कोटे में छेड़छाड़  के विरोध स्वरूप ध्यानाकर्षण ज्ञापन

मंत्रालयिक कर्मचारियों के तहसीलदार पदोन्नति कोटे में छेड़छाड़  के विरोध स्वरूप ध्यानाकर्षण ज्ञापन

भुसावर .   राजस्थान राजस्व मंत्रालय कर्मचारी संघ स्थानीय शाखा की ओर से मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी भुसावर को ज्ञापन सौंपा है , सोपे गए ज्ञापन में मुख्यमंत्री एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त तथा राजस्व प्रशासन के साथ संघ के हुए समझौते को नहीं मानकर राजस्व प्रशासन द्वारा मंत्रालयिक कर्मचारियों के तहसीलदार पदोन्नति के कोटे में छेड़छाड़ की कवायद के विरोध मैं ध्यानाकर्षण  बाबत लिखा गया है
  सोपे गये ज्ञापन में 11/5/2023 को हुए समझौते के अनुसार राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारियों के तहसीलदार पदोन्नति के कोटे में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं करने सहित अन्य  बिंदुओं पर समझौते से आंदोलन समाप्त हुआ था, उपरांत इसके राजस्व प्रशासन द्वारा राजस्व सेवा परिषद के दबाव में मंत्रालयिक कर्मचारियों के कोटे में छेड़छाड़ की कवायद शुरू की गई है जिससे
राजस्व विभाग का मंत्रालयिक कर्मचारी आक्रोशित है ,अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है समझौते के
अनुरूप किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं करने की बात लिखी गई है। राजस्व मंडल को सचिवालय के समान दर्जा दिया जाता जिला कलेक्ट्रेट को मिनी सचिवालय घोषित कर राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों को सचिवालय के समान वेतन भत्ते दिए जाने उपखंड कार्यालय में कार्यभार अनुसार नवीन पद स्वीकृत किए जाने, अन्य विभागों की भांति राजस्व विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारियों को भी राज्य एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षाओं में 12.5% आरक्षण देने हेतु आदेश जारी किए जाने ,राजस्व मंडल सहित कलेक्ट्रेट एवं अधीनस्थ कार्यालयों के मंत्रालयिक कर्मचारियों को लैपटॉप /टेबलेट दिलाने तथा कंप्यूटर भत्ता स्वीकृत किए जाने की बात लिखी गई है। जल्दी आदेश जारी करने के लिए भी ज्ञापन में लिखा गया है! इस अवसर पर सीनियर प्रशासनिक अधिकारी भगवान स्वरूप शर्मा राम सिंह लीडर प्रशासनिक अधिकारी मनीष शर्मा , वरिष्ठ लिपिक शैलेश शर्मा, नरेंद्र पांडे,  नितिन पाण्डेय्, कल्पना मीना, रिंकेश मीना, सहीत अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!