Dark Mode
नीलामी प्रक्रिया : 55 जब्त वाहनों को नीलाम करने की तैयारी

नीलामी प्रक्रिया : 55 जब्त वाहनों को नीलाम करने की तैयारी

चित्तौड़गढ़। वाणिज्यिक कर विभाग में जी.एस.टी. पंजीकृत फर्मों, व्यक्तियों हेतु चित्तौड़गढ़ जिले के विभिन्न पुलिस थानों में एनडीपीएस एक्ट 1985 में जब्तशुदा 55 वाहनों को माननीय न्यायालय द्वारा धारा 52ए (2) एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही के बाद सक्षम अधिकारियों की उपस्थिति में 27 दिसम्बर को प्रातः 10.30 बजे नीलामी थाना बेगूं पर नीलाम कर विक्रय किया जाएगा। उक्त नीलामी निर्धारित कमेटी द्वारा की जाएगी। वाहन की नीलामी से संबंधित पूर्ण शर्ते एवं वाहनों की सूची विभागीय वेबसाईट http://chittorgarhpolice.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध हैं एवं किसी भी कार्य दिवस को कार्यालय पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ व थाना बस्सी, निकुम्भ, मदेसर, जावदा, कोतवाली चित्तौड़गढ़, मंगलवाड, सदर निम्बाहेडा, चन्देरिया, कपासन, कोतवाली निम्बाहेड़ा, बेगूं, भैंसरोडगढ, राशमी, सदर चित्तौडगढ, कनेरा व बिजयपुर में देखी जा सकती हैं एवं उक्त थानों पर नीलामी योग्य वाहन जहां खड़े हुए हैं, जैसी स्थिति में हैं, देखे जा सकते हैं को नीलाम किया जाएगा। यह जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक ने दी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!