Dark Mode
घंटों चले गतिरोध के बाद राष्ट्रपति यून को हिरासत में लेने में विफल रहे प्राधिकारी

घंटों चले गतिरोध के बाद राष्ट्रपति यून को हिरासत में लेने में विफल रहे प्राधिकारी

सियोल । दक्षिण कोरिया के जांचकर्ता महाभियोग का सामना कर रहे देश के राष्ट्रपति यून सुक येओल को राष्ट्रपति सुरक्षा सेवा के साथ लगभग छह घंटे के गतिरोध के बाद भी हिरासत में नहीं ले सके। यून द्वारा लगाए गए अल्पकालिक ‘मार्शल लॉ’ के बाद से जारी राजनीतिक संकट और एक महीने के भीतर दो राष्ट्राध्यक्षों के खिलाफ महाभियोग चलाए जाने से दक्षिण कोरियाई राजनीति पंगु हो गयी है। देश की भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी ने कहा कि उसके जांचकर्ताओं को यून के आधिकारिक आवास में प्रवेश करने से रोक दिया गया जिसके बाद उन्हें सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण वापस बुला लिया गया है।


एजेंसी ने कहा कि वह ‘‘संदिग्ध के रवैये पर गंभीर खेद व्यक्त करती है जिन्होंने कानून द्वारा निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया।’’ यून उनसे पूछताछ की जांचकर्ताओं की कोशिश को पिछले कई सप्ताह से विफल कर रहे हैं। यून आखिरी बार 12 दिसंबर को अपने आवास से बाहर निकले थे। उस समय वह निकट स्थित राष्ट्रपति कार्यालय गए थे और उन्होंने टेलीविजन पर प्रसारित राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा था कि वह उन्हें हटाने के प्रयासों का विरोध करेंगे। जांचकर्ता इस बात की जांच कर रहे हैं कि तीन दिसंबर को यून द्वारा लगाया गया अल्पकालिक ‘मार्शल लॉ’ विद्रोह के समान है या नहीं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!