Dark Mode
महिला कार्मिक से अभद्र व्यवहार पर एवीवीएनएल हुआ सख्त

महिला कार्मिक से अभद्र व्यवहार पर एवीवीएनएल हुआ सख्त

उदयपुर के जीप चालक नारायण लाल अहीर को किया निलंबित


उदयपुर । अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने महिला कार्मिक से अभद्र व अशोभनीय व्यवहार के दोषी कर्मचारी नारायण लाल अहीर पर सख्त कार्यवाही करते हुए  निलंबित किया है। निलंबन काल में अहीर का मुख्यालय झुंझुनू रहेगा।
      एवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक एन.एस.निर्वाण ने बताया कि सहायक अभियंता कार्यालय मादड़ी उदयपुर में कार्यरत महिला कार्मिक की शिकायत पर उदयपुर के अधीक्षण अभियंता को प्रकरण की जांच करने हेतु निर्देशित किया गया था। जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर सहायक अभियंता मादड़ी कार्यालय के जीप चालक नारायण लाल अहीर  के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए, निगम प्रशासन ने निलंबित कर इसका मुख्यालय अधीक्षण अभियंता कार्यालय झुंझुनू किया है। उन्होंने बताया कि नारायण लाल ने इससे पहले भी अशोभनीय बातों के लिए माफी मांगी थी और यह बातचीत में ज्यादातर गाली गलौज भी करता रहता है। निगम प्रशासन दोषी कार्मिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर एक कड़ा संदेश दिया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!