बस्सी मोबाइल यूनियन मण्डल में निविरोध अध्यक्ष अवधेश उपाध्याय निर्वाचित
बस्सी. बस्सी में मोबाईल व्यापार मंडल ने तिबारा के बालाजी मंदिर मे मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में बस्सी व्यापार मंडल क्षेत्र के सबकी सर्व सहमति से बस्सी मोबाइल एवं टेलीकॉम यूनियन समिती का चुनाव हुआ। जिसमे सर्व सम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष अवधेश उपाध्याय एवं संरक्षक राकेश बारागांव, उपाध्यक्ष बाबूलाल सिंगाडिया, कोषाध्यक्ष नेमीचंद शर्मा, महासचिव पवन सोनावा, प्रचारक मुकेश कांदला पुरोहित को बनाया गया। साथ ही नवनिर्वाचित अध्यक्ष अवधेश उपाध्याय ने बताया कि सर्वसम्मति से महीने में बडी एकादशी को सभी टेलीकॉम एवं मोबाइल सेक्टर का अवकाश रहेगा। और उपाध्याय ने सभी का आभार जताया एवं बालाजी के मंदिर मे ढोक लगाकर सबके उज्जवल करोबार की कामना की गई।