Dark Mode
रस्कार वितरण समारोह संपन्न

रस्कार वितरण समारोह संपन्न

मदनगंज किशनगढ़। तेली मोहल्ला स्थित धर्मसागर विद्यालय में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था अध्यक्ष माणकचंद गंगवाल, सचिव मिलाप चंद जैन और संस्था प्रधान ओमप्रकाश पायक ने मां सरस्वती और आचार्य धर्मसागर महाराज के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर विद्यार्थियो ने विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियां प्रस्तुत की। रेखा और पायल एंड ग्रुप ने सरस्वती वंदना पर धार्मिक नृत्य की प्रस्तुति दी तो कीर्तिका एंड ग्रुप ने सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत की। रेख, सोनू, कविता, पायल और राखी एंड ग्रुप ने आज सजिया वे सारा शहर पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया फिर लक्ष्मी, रिद्धिमा, नंदनी, खुशी, निशा एंड ग्रुप ने जिप्सी सांग पर धमाकेदार नृत्य प्रस्तुत कर विद्यार्थियो को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया तथा प्राथमिक विभाग की छात्राएं खुशी, ऋतु, ऋषिका एंड ग्रुप ने भी मैने पायल है छनकाई पैरोडी पर नृत्य की प्रस्तुति दी। आशीष वैष्णव ने जाके सिर पे हाथ हमारे श्याम धनी को हुए पर एक भजन प्रस्तुत किया।
लोकेश जैन ने बताया कि विद्यालय में वर्ष भर में आयोजित विभिन्न प्रतियोगितायें यथा विज्ञान एवम् कला प्रतियोगिता, खेल कूद प्रतियोगिता, रंगोली एवम् जन्माष्टमी पर आयोजित कृष्ण बनो प्रतियोगिता के साथ साथ गत वर्ष में प्रत्येक कक्षा सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियो को भी प्रमाण पत्र एवम् स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया। सीनियर सेकेंडरी कला एवम् वाणिज्य वर्ग के विद्यार्थियो को तिलक लगाकर, माला पहनाकर और मुंह मीठा कराकर भावभीनी विदाई भी दी गई साथ ही सभी बोर्ड परीक्षार्थियों का भी तिलक लगाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। कक्षा 11 की छात्रा मेरी जैन ने विदाई पर भाषण दिया और विदाई लेने वाली कक्षा 12 की छात्रा कोमल शर्मा ने भी भाषण दिया। संस्था प्रधान ओमप्रकाश पायक ने बोर्ड परीक्षार्थियों को परीक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी देते हुए बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के टिप्स के साथ साथ ही परीक्षा के दिनो मे शरीर एवम् मस्तिष्क को संतुलित रखने के आवश्यक उपाय भी बताए। मंच संचालन वंदना शर्मा ने किया। कार्यक्रम में जयसिंह बारेठ, अंजू चौधरी, वंदना नागिया, प्रमिला खटोड़, सविता जैन, अंतिमा जैन, प्रियंका टेलर, सूर्यकांता शर्मा, अनिता बडजात्या, रीना जैन, अनिता जैन, सीमा जैन, जगदीश प्रसाद, मंदीप सिंह, क्षमा शर्मा, कुसुम जैन आदि का सहयोग रहा। संस्था सचिव मिलाप चंद ने बताया की जो सफलता विधार्थी जीवन में मिलती है वो आगे कभी भी नही मिलती है, इसलिए परीक्षार्थियों को इस समय खूब मन लगाकर पढ़ना चाहिए। अंत में संस्था अध्यक्ष माणकचंद गंगवाल ने बच्चो को प्रतिशत का महत्व बताते हुए परीक्षार्थियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद की एवम् बोर्ड परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!