गोविन्द सिंह शक्तावत यूनिवर्सिटी गोल्ड मेडल से सम्मानित
बीकानेर. तकनीकी विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा आयोजित प्रथम दीक्षांत समारोह में विभिन्न प्रतिभाओं को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया जिसमें अभियांत्रिकी महाविद्यालय बाड़मेर के प्रथम बैच के विद्यार्थी गोविन्द सिंह शक्तावत को विश्वविद्यालय में पेट्रोलिमय इंजीनियरिंग संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर गोल्ड मेडल से नवाजा गया।
अभियांत्रिकी महाविद्यालय बाड़मेर के प्राचार्य, डॉ. एस. के बिश्नोई ने बताया कि हम विद्यार्थियों में कामयाबी का बीज बो सकते है लेकिन निरन्तर मेहनत विद्यार्थी स्वयं को ही करनी पड़ेगी क्योंकि कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं और सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। इसी कड़ी में शक्तावत ने यूनिवर्सिटी टोप कर गोल्ड मेडल हासिल कर अपने माता-पिता के साथ महाविद्यालय का नाम रौशन किया है।
एम. बी. एम. विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. (प्रो.) अजय शर्मा ने विद्यार्थी को बधाई देते हुए बताया कि ऐसी प्रतिभाएं आने वाले विद्यार्थियों के लिए एक उदाहरण साबित होती है एवं अपने नाम की छाप छोड़कर जाते है। कड़ी से कड़ी मेहनत करके इंजीनियर भी समाज एवं राष्ट्र को मजबूत बनाने में अहम योगदान दे सकते है, छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ प्रेक्टिकल नॉलेज पर भी ध्यान देते हुए छात्रों को शत् प्रतिशत परिणाम प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित किया।