होनहार प्रतिभाओ का पुरस्कार देकर किया सम्मान
बीदासर। तहसील क्षेत्र के गाँव कातर की आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को प्रतिभा सम्मान समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंम मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री रामेश्वरलाल डूडी ने माँ सरस्वती के चित्र के आगे दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान मंत्री डूडी ने संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान शिक्षा के क्षेत्र में बहुत आगे बढ़ रहा है कोटा, जयपुर एवं सीकर शिक्षा का हब बनता जा रहा है, जहा राजस्थान के अलावा अन्य राज्यों के विधार्थि शिक्षा हासिल कर रहे है। क़ातर क्षेत्र में जाखड़ परिवार ने बहुत बड़ी पहल की है जिससे क्षेत्र के लोगो को लाभ मिलेगा। कांग्रेस नेता राजेंद्र मुंड ने कहा कि लोगो को समय के अनुसार चलना चाहिए और वर्तमान में शिक्षा का युग है जो क्षेत्र शिक्षित होगा वो आगे बढ़ेगा इस लिए अपने बच्चों को अच्छी व उत्तम शिक्षा देनी चाहिए तथा स्कूली शिक्षा के साथ साथ गांवो में अधिक से अधिक लाईब्रेरी बनाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा की एक शिक्षित लड़की दो घरों को रोशन करती है। वहीं कार्यक्रम में पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल, कांग्रेस नेता पुसाराम गोदारा, प्रधान सन्तोष मेघवाल आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर अच्छे अंक लाने वाले होनहार विद्यर्थियों को अतिथियों ने लेपटॉप, प्रस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. रामेश्वर दुसाद, रूपाराम कस्वां, विकास सारण, जैसाराम प्रजापत, रामचन्द्र लेघा, रामस्वरूप तरड़, विजेंद्र डारा, मुनिराम सारण, मंनोज ढाका, भँवरसिह, प्रभुसिंह बाढसर, रामेश्वरलाल तरड़, देवेंद्र सारण आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में विद्यालय के नानूराम, धन्नाराम व जगदीश जाखड़ ने आगन्तुओं का साफा माला पहनाकर स्वागत किया।