Dark Mode
जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं किया पुरस्कृत

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं किया पुरस्कृत

सरवाड़. निकट ग्राम फतहगढ़ में नेहरू युवा केंद्र अजमेर के तत्वावधान में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन पूर्व सरपंच श्यामलाल धाबाई के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। जिसमे विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। रणजीत सिंह केशावत ,अध्यक्षता जयेश मीना, सीमा मीना, पूर्व लेखाकार शंकर सिंह रावत रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रणजीत सिंह केशावत ने की। जयेश मीना, सीमा मीना, पूर्व लेखाकार शंकर सिंह रावत विशिष्ट अतिथि रहे। जिला युवा अधिकारी जयेश मीना ने बताया कि दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी, बॉलीबॉल, दौड़ एवं महिला एथेलेटिक आदि गतिविधियां आयोजित की गई। जिसमें कब्बड्डी में हिंगोनिया विजेता एवं फतहगढ उपविजेता, बॉलीबॉल में धानमा विजेता व फतहगढ उप विजेता रही। इसी तरह दौड़ में कर्मा प्रजापत, सुमन खारोल, मनषा रेगर, पुरुष वर्ग में विशाल चौधरी, गोविंद, खुशीराम खटीक आदि विजेता रहे। विजेताओं को ट्रेक शूट एवं टीशर्ट देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी जयेश मीना ने नेहरू युवा केंद्र की गतिविधियों की जानकारी दी एवं सभी युवाओं को जानकारी देते हुए बताया कि नेहरू युवा केंद्र से जुड़े युवाओं को अजमेर युवा आवास में परीक्षा देने हेतु ठहरने की व्यवस्था की जायेगी। रणजीत सिंह केशावत ने युवाओं को सोशल मीडिया से होने वाले खतरों एवं सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। रामप्रसाद गुर्जर ने युवा मंडलों को राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक सुरेश चंद्र पांडे, योगेश कुमार, सांवर लाल, सुरेंद्र चौधरी, जरीना बानो, दशरथ शर्मा, जगदीश साहू आदि ने सहयोग किया। युवा मंडल सदस्य राजेन्द्र बैरवा, सज्जन सिंह, हनुमान प्रजापत, ताराचंद साहू आदि युवाओं ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र सिंह राठौड़ ने किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!