Dark Mode
राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर जिले में जागरूकता गतिविधियों का आयोजन

राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर जिले में जागरूकता गतिविधियों का आयोजन

जयपुर। जिले में मंगलवार को राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अंतर्गत विभिन्न जागरुकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय डेंगू दिवस "Harness partnership to defeat dengue" थीम पर आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर द्वितीय डॉ. बी. एल. मीणा बताया कि डेंगू के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए हर साल 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस वर्ष डेंगू दिवस "Harness partnership to defeat dengue" थीम पर मनाया गया। इस मौके पर स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा एंटीलार्वा, सर्वे, सैम्पलिंग, एंटी अडल्ट और अन्य जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। लार्वा प्रदर्शन कर आमजन को मच्छरों की व्युत्पत्ति संबंधित जानकारी दी गई। इसके साथ ही आमजन को डेंगू व अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव व रोकथाम हेतु जागरूक किया गया। स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा बुखार के रोगियों को चिन्हित कर सैंपल लिए गए। उन्होंने बताया कि डेंगू से बचाव हेतु एहतियात बरतनी ज़रूरी हैं। बीमारियों पर अंकुश लगाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी मच्छरों को पनपने से रोकना है। डेंगू का मच्छर साफ पानी मे पनपता है इसलिए पानी के बर्तन को खुला न रखें। साथ ही किचन एवं बाथरूम को सूखा रखें और सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। बुखार होने पर व्यक्ति बिना देरी के चिकित्सक से मिले और उपचार लेवें।

 

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!