Dark Mode
भोपा बस्ती में सरकारी योजनाओं का जागरूकता शिविर

भोपा बस्ती में सरकारी योजनाओं का जागरूकता शिविर

हितग्राही योजनाओं से कोई भी वंचित न रहे- जि़ला कलेक्टर


टोंक । जि़ला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल के महत्वकांक्षी अभियान मिशन विमुक्तजन उन्नयन के अंतर्गत घुमंतु समुदाय के लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाकर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ देने व समाज की मुख्य धारा से जोडऩे के उद्देश्य से जि़ला प्रशासन व एक्शनएड द्वारा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत डाईट रोड़ स्थित भोपा बस्ती में सरकारी योजनाओं से जुड़ाव व जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। एक्शनएड जि़ला समन्वयक ज़हीर आलम ने बताया कि जि़ला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल कि मंशा है कि टोंक जिले में विमुक्त, घुमंतु, अर्दघुमंतु एवं अन्य वंचित जातियों के प्रत्येक परिवार को सरकारी योजनाओं को लाभ मिले। कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे, इसलिए इन शिविरों के माध्यम से एक्शनएड वोलन्टियर्स द्वारा योजनाओं से लाभान्वित होने की मैदानी स्थिति का पता लगाकरए कौन.कौन सी योजनाओं का लाभ मिल रहा है एवं विभिन्न योजनाओं में लाभ लेने के लिए पात्र हितग्राहियों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही हैं, साथ ही वोलन्टियर्स द्वारा उनके अधिकारों, योजनाओं एवं उनकी पात्रता की सम्पूर्ण जानकारी देकर जागरूक करने के साथ उन्हें सशक्त बनाया जा रहा है। ज़हीर आलम ने बताया कि शिविरों में 30 जून तक लगने वाले मँहगाई राहत कैम्पों में रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए भी आमजन को जागरूक किया जा रहा है। कैंप के बाद एक्शनएड टीम भोपा बस्ती की रामप्यारी देवी, राजा देवी, रसाली, मंजु आदि महिलाओं को मँहगाई राहत कैम्प में लाकर सभी के रजिस्ट्रेशन करवाये गये। शिविर में बाल अधिकारिता विभाग सहायक निदेशक नवल खान, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के परिवीक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार पिंगोलिया, अल्पसंख्यक विभाग के कनिष्ठ सहायक विंटु कुमार बैरवा, एक्शनएड वोलनटियर्स मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद आसिम, नूर मोहम्मद कलंदर, अशरफ  कलंदर एवं सत्तार कलंदर आदि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!