Dark Mode
मिशन विमुक्तजन उन्नयन के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन

मिशन विमुक्तजन उन्नयन के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन


टोंक । जि़ला प्रशासन व एक्शन एड के तत्वाधान में मिशन विमुक्तजन उन्नयन अंतर्गत घुमंतु समुदाय के लोगों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने व पात्र वंचित लोगों को योजनाओं से जोडऩे हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन कलंदर बस्ती बहीर में किया गया, जिसमें घुमंतु समुदाय के लोगों ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया। शिविर में बस्ती के महिला-पुरुषों को सरकार द्वारा चलाई जाने वाली विभिन्न लाभकारी योजनाओं जैसे विधवा, वृद्धा, तलाक़शुदा, परित्यागता, नि:शक्तजन पेंशन सहित जन्म-मृत्यु पंजीकरण, विवाह पंजीकरण, ई-श्रम रजिस्ट्रेशन, आधार व राशन कार्ड आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, साथ ही महंगाई राहत शिविरों के बारे में भी विस्तार से बताया। इस अवसर पर अतिरिक्त बाल अधिकारिता विभाग, अल्पसंख्यक विभाग, चिकित्सा विभाग, श्रम विभाग व सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों व एक्शनएड वोलन्टियर्स द्वारा जानकारी देकर मौके पर ही समस्याओं का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर एक्शनएड समन्वयक ज़हीर आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि जि़ला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल द्वारा टोंक जिले में विमुक्त, घुमंतु, अर्धघुमंतु एवं अन्य वंचित जातियों को समाज की मुख्यधारा में लाने के उद्देश्य से शुरू किये गये मिशन विमुक्तजन उन्नयन के तहत घुमंतु बस्तियों में एक्शनएड एसोसिऐशन द्वारा जि़ला प्रशासन के सहयोग से सरकारी योजनाओं से जुड़ाव व जागरूकता कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में आये हुए लोगों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित किया गया ताकि उन्हें राज्य सरकार की कल्याणकारी नीति व मिशन विमुक्तजन उन्नयन उद्देश्य के तहत सामाजिक मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। बाल अधिकारिता विभाग सहायक निदेशक नवल खान ने लोगों को बाल विवाह व नशे के दुस्प्रभाव के बारे में बताते हुए इन सामाजिक बुराईयों की रोकथाम हेतु प्रेरित किया, साथ ही स्वीप कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मतदान के महत्व को समझाया और कहा कि अपने मत का प्रयोग अवश्य करें।  सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के परिवीक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार पिंगोलिया ने सामाजिक सुरक्षा संबंधी योजनाओं सहित सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग की अन्य योजनाओं की जानकारी दी। अल्पसंख्यक विभाग की कनिष्ठ सहायक विंटु कुमारी बैरवा ने अल्पसंख्यक विभाग की विभिन्न योजनाओं व छात्रवृतियों की जानकारी देते हुए अल्पसंख्यक बालकों के लिये प्रारम्भ हो रहे अवासीय विद्यालय व प्रवेश प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर एक्शनएड वोलनटियर्स मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद आसिम, नूर मोहम्मद कलंदर, अशरफ कलंदर, सत्तार कलंदर व वार्ड पार्षद अमज़द खान उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!