Dark Mode
शक्ति सीएलएफ शेषपुर में डिजिटल लेन-देन को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित

शक्ति सीएलएफ शेषपुर में डिजिटल लेन-देन को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित

सलूंबर। ब्लॉक झल्लारा के शक्ति सीएलएफ शेषपुर द्वारा डिजिटल ट्रांजैक्शन शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देना और आमजन को इसकी प्रक्रिया एवं लाभों के बारे में जागरूक करना था। इस अवसर पर आईसीआईसीआई बैंक से ओमप्रकाश जी और भीमराज जी ने डिजिटल वित्तीय सेवाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। राजीविका से क्षेत्रीय समन्वयक श्री भरत जी मईड़ा ने भी डिजिटल भुगतान, बैंकिंग ऐप्स, यूपीआई, आधार आधारित लेन-देन आदि विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया। शिविर में श्री भूरालाल एआरपी एवं सोहनलाल मीणा एलआरपी, संबंधित सीएलएफ की क्लस्टर प्रबंधक, एवं समस्त स्वयं सहायता समूह की सदस्याएं उपस्थित रहीं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!