ई वेस्ट के निस्तारण हेतु जागरूकता अभियान
अजमेर । आज के आधुनिक युग में विद्युत उपकरणों का उपयोग बढ़ता जा रहा हैं । जब ये खराब, बेकार , टूट फुट या अनुपयोगी हो जाते हैं तो ई वेस्ट हो जाता हैं । यदि ई वेस्ट को समुचित ढंग से निस्तारण नहीं किया जाए तो यही कचरा हमारे स्वास्थ्य , प्रकृति व पर्यावरण के लिए खतरा हो जाता हैं ।
उक्त उदगार लायंस क्लब की स्वस्थ्य भारत स्वच्छ भारत की डिस्ट्रिक चेयरपर्सन लायन आभा गांधी ने वैशालीनगर स्थित राजकीय महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में विद्यार्थियों को ई वेस्ट के लिए लायंस क्लब अजमेर पृथ्वीराज द्वारा आयोजित जागरूकता अभियान के बारे में बताते हुए कहे ।
क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन अंशु बंसल ने कहा कि लायंस क्लब के माध्यम से ई वेस्ट के डिस्पोजड़ हेतु अभियान चलाया हैं, जो 13 फरवरी तक चलेगा । आपके पास पुराने विद्युत उपकरण, टूटे फूटे बेकार , खराब , अनुपयोगी कंप्यूटर, प्रिंटर, मोबाइल, फोन, इन्वर्टर, यूपीएस (किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक कचरा) आदि हो तो लायंस भवन स्थित सेंटर में जमा करा सकते हैं ।
इस अवसर पर लायन राजेंद्र गांधी, क्लब सचिव लायन सुनील शर्मा, शाला स्टाफ सहित अन्य उपस्थित थे । शाला प्रधानाचार्य विजयलक्ष्मी यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया ।