सतरंगी सप्ताह के तहत जागरूकता अभियान
भोपालगढ़। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित हो रहें सतरंगी सप्ताह के तहत शनिवार व रविवार को विधानसभा आम चुनाव 2023 के तहत 25 नवम्बर को आयोजित होने वाले आम चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से बागोरिया ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आंगनबाड़ी केन्द्र- 176 पर स्वीप कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ग्राम विकास अधिकारी रामजीवण देवड़ा ने उपस्थित लोगों से अधिकाधिक संख्या में मतदान की अपील की! इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी रामजीवण देवड़ा ,कनिष्ठ सहायक गौरीशंकर गिला, इन्टरशिप सेठाराम, धर्माराम गुर्जर, सुशीला जाखड़, आंगनबाड़ी वर्कर सुमता खोत, ममता सुथार, तुलछी देवी बाह्मण, आयचुकी गुर्जर, शोभा सेन ,मंजू दर्जी, सरला जाखड़ , नेमीचन्द प्रजापति, विजय सिंह, सतुराम ,पुनाराम जाखड़, कैलाश स्वामी व ग्रामीणों ने भागीदारी निभाई।