नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया जागरूकता संदेश
हरसौर. कस्बे में सामाजिक एवं न्याय विभाग अधिकारिता विभाग द्वारा चलाए जा रहे इंदिरा महिला शक्ति उड़ान योजना के तहत नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जनहित सेवा संस्थान की ओर से कलाकारों ने महिलाओं में माहवारी के प्रति आमजन में जागरूकता का संदेश प्रसारित किया गया। इस अवसर पर स्वरूप देहरा, लोक कलाकार मदनलाल, जुगल किशोर, मुकेश, कैलाश नागौरी, रतन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद।