सड़क सुरक्षा नियम बताकर दिया विद्यार्थियों में जागरूकता संदेश
फलोदी . सड़क सुरक्षा संबंधी एवं यातायात नियमों की विद्यार्थियों को जानकारी देने के उद्देश्य से जिला परिवहन अधिकारी ताराचंद बंजारा तथा परिवहन निरीक्षक भारत जांगिड़ ने गुरुवार को टेडी किड्स स्कूल के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए यातायात नियमों की जानकारी दी । उन्होंने हेलमेट के उपयोग एवं महत्ता के साथ सड़क दुर्घटना के प्रति सचेत किया, भारत जांगिड़ ने प्रभावशाली पीपीटी के माध्यम से वीडियो फोटो द्वारा जानकारी दी तथा सड़क पर लगे यातायात संकेतों को बताया जिसे विद्यार्थियों ने सराहा। ताराचंद बंजारा ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वह अपने अभिभावकों को भी इस बारे में बताएं तथा सड़क सुरक्षा साधनों के उपयोग पर बल दिया जाए , बंजारा ने सड़क सुरक्षा संबंधी शपथ दिलाई। डॉक्टर अरुण माथुर ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में केवल एक व्यक्ति ही प्रभावित नहीं होता बल्कि उसके परिवार जन भी मानसिक , आर्थिक व शारीरिक रूप से प्रभावित होते हैं ,अतः लापरवाही नहीं करें। प्रिंसिपल राजेश्वरी थानवी ने उक्त व्याख्यानो को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताया तथा यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया तथा विद्यालय की नियमित शैक्षणिक गतिविधियों में सम्मिलित करने का निर्णय किया। विद्यालय के प्रभारी विनोद थानवी ने आभार जताया कार्यक्रम में अश्विनी व्यास , दीपलव मेवाड़ा, स्वयं सेवी संस्थान "राह हो सुहाना सफर संस्थान" के प्रकाश जैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन माधुरी जोशी ने किया , कार्यक्रम के पश्चात अतिथियों द्वारा पौधारोपण किया गया।