Dark Mode
पर्यावरण के लिए जीवन शैली पर जागरूकता कार्यक्रम

पर्यावरण के लिए जीवन शैली पर जागरूकता कार्यक्रम

सीकर। जिले के अरनिया-श्रीमाधोपुर कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा  मिशन लाइफ (लाइफस्टाइल फॉर एन्वायर्नमेंट) के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्र के उद्यान वैज्ञानिक डॉ. महेश चौधरी ने बताया की लाइफ मिशन दो चीजों से मिलकर बना है पहला जीवन और दूसरा पर्यावरण। इस कार्यक्रम के द्वारा पर्यावरण को संरक्षित करने पर जोर दिया जा रहा है जिससे जलवायु परिवर्तन के असर को कम किया जा सके। डॉ. महेश चौधरी ने बताया की मिशन लाइफ का अर्थ ऐसे अभियान से है जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है जिससे प्रत्येक मनुष्य को अपनी जिम्मेदारी का अहसास हो। कार्यक्रम द्वारा छोटे से लेकर बड़े-बड़े काम को पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ाने की अपील की कार्यक्रम में जल संरक्षण, जैविक प प्राकृतिक खेती के साथ ही पौधों के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। जल संरक्षण पर जानकारी देते बताया की इस समय सम्पूर्ण दुनिया में जल संकट एक बड़े खतरे के रूप में देखा जा रहा है। लगातार भूजल स्तर  गिरता जा रहा है  जिससे फसलों के साथ ही पीने योग्य पानी की कमी होती जा रही है अत: वर्षा के जल को सहेजने के साथ ही पानी का विवेकपूर्ण उपयोग पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में 30 से अधिक किसानों ने भाग लिया इस अवसर पर विजय शर्मा, बाबू लाल, कानाराम आदि किसानों ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!