Dark Mode
राजस्थान राज्य महिला आयोग द्वारा महिला अधिकार एवं सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम

राजस्थान राज्य महिला आयोग द्वारा महिला अधिकार एवं सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम

 

जयपुर। राजस्थान राज्य महिला आयोग के तत्वाधान में राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग से समाज में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने के लिए जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन हरीश चंद्र माथुर लोक प्रशिक्षण संस्थान में किया गया। 
 
कार्यक्रम में आयोग अध्यक्ष श्रीमति रेहाना रियाज चिश्ती, आयोग सदस्य श्रीमती सुमन यादव, श्रीमती सुमित्रा जैन और श्रीमती अंजना मेघवाल तथा राष्ट्रीय महिला आयोग के अपर सचिव श्री आशुतोष पांडेय, आईएएस श्री के.के पाठक, महिला अधिकारिता आयुक्त श्रीमती रेनू जयपाल और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्रीमती अनुकृति उज्जैनिया ने महिला प्रतिभागियों को संबोधित कर उन्हें जागरूक एवं प्रेरित किया।  
 
आयोग अध्यक्ष श्रीमती रेहाना रियाज ने कहा कि महिलाएं परिवारो को जोड़कर रखने के साथ देश को जोड़कर रखने की भी असीम शक्ति रखती है। आयोग सदस्यों ने महिलाओं को शिक्षा के द्वारा आत्मनिर्भरता का महत्व समझाया और साथ ही आधुनिक उपकरणों की सहायता से कौशल विकास एवं प्रशिक्षण की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं के साथ अपने अनुभव साझा कर उन्हें प्रेरित किया और महिलाओं से अपील की कि राष्ट्र एवं राज्य सरकारों की योजनाओं का लाभ लें।
 
श्रीमती रेणु जयपाल ने कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की जानकारी देते हुए राज्य सरकार की योजनाओं एवं परियोजनाओं के सम्बंध में महिलाओं को जागरूक किया ।
 
श्री आशुतोष पांडेय ने कहा कि जानकार बनना ही भय का तोड़ है। उन्होंने महिलाओं को टेक्नोलॉजी के प्रयोग से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया साथ ही सरकार द्वारा महिला उद्यमी के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। वित्त विभाग के शासन सचिव श्री के के पाठक ने कहा कि हम सब पहले मानव है फिर स्त्री और पुरुष। उन्होंने कहा कि एक महिला के विरुद्ध अपराध का मतलब एक व्यक्ति का विफल होना नहीं बल्कि एक परिवार, एक समाज का विफल होना है। उन्होंने महिलाओं को स्वयं सहायता समूह की जानकारी दी और कहा कि महिलाएं एक दूसरे को साथ में जोड़ने की कोशिश करें।
 
कार्यक्रम में 150 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने आयोग अध्यक्ष को दी गई जानकारी के लिए धन्यवाद दिया और अपना आभार प्रकट किया।
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!