Dark Mode
अन्तर्राष्ट्रीय न्याय दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

अन्तर्राष्ट्रीय न्याय दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

 
 
फलोदी .  तालुका विधिक सेवा समिति द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय न्याय दिवस के अवसर पर विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  सचिव, तालुका विधिक सेवा समिति, फलौदी ने बताया कि विकान्त गुप्ता, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर जिला (जिला न्यायाधीश), पूर्णिमा गौड, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर जिला (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) एवं  दीपक कुमार सोनी, अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) फलोदी के निर्देशानुसार फलोदी क्षेत्राधिकार के विधालयों में अन्तर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गए। कार्यक्रम में संदेश दिया गया कि उक्त दिवस को पीडितों के अधिकारों की रक्षा, अपराधियों से सुरक्षा एवं अपराध से होने वाली अशांति से सुरक्षा के रूप में मनाया जाता है और न्याय में देरी को न्याय से वंचित करने के समान बताया।
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!